Text selection Lock by Hindi Blog Tips

Wednesday 2 January 2013

कविता -नव वर्ष मंगलमय हो

नव वर्ष 2013 के शुभागमन की बेला है
मेरे अंतर्मन की ये आवाज सुनो ....
नववर्ष आप सबको शुभकारी हो
सुख समृद्धि आपके जीवन में हो

निरोगता का वास आपके तन में हो
सद्दभावना आपके दिल में हो
भाईचारा आपके आचरण में हो
नारी का सम्मान तन मन से हो  

प्रगति - पथ पर आपके कदम उठे
सफलता आपके कदम चूमें
हर कदम पर अपनों का सदा साथ हो
वर्ष 2013 आप सबको मंगलमय हो 
                                                  मंजु शर्मा




No comments:

Post a Comment