बाल गीत --आ गयी होली
१--- आगयी रे आगयी होली
आहा रंग - रंगीली होली
लगा के नारा जोरों से
निकल पड़ी बच्चों की टोली
गले लगाके पिचकारी थमाई
बड़ी हो गयी बच्चों की टोली
हुड़दंग करते भरी दुपहरी
माहौल बड़ा रंगीन था
१--- आगयी रे आगयी होली
आहा रंग - रंगीली होली
लगा के नारा जोरों से
निकल पड़ी बच्चों की टोली
उनके चेहरों पे थी मासूमियत
हाथों में गुलाल और पिचकारी
हाथों में गुलाल और पिचकारी
देख के काका धवल वस्त्रधारी
जुबान पे लाके मीठी बोली
बबलू ने मारी पिचकारी
काका जी …बुरा ना मानना
बबलू ने मारी पिचकारी
काका जी …बुरा ना मानना
होली आयी है साल भर बाद
खिलखिला के पिंकी बोली
दूर खड़े थे असलम जूली
राजू ने गुलाल लगाया गले लगाके पिचकारी थमाई
बड़ी हो गयी बच्चों की टोली
हुड़दंग करते भरी दुपहरी
माहौल बड़ा रंगीन था
बच्चे बूढ़े सब नर नारी
मशगूल थे खेलने होली
छुप गए सब रंगों से
हर तरफ उठ रहा शोर
आयी है.… आयी है होली
बुरा ना मानो आयी है होली
--- मँजु शर्मा २८-२-२०१४
= = = = = = = = = = = = = = =
No comments:
Post a Comment